विकसित भारत के निर्माण में एनटीपीसी ने लिया संकल्प

संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
रायपुर, 27 नवंबर। एनटीपीसी ने बताया कि एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, श्री बिद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं – नवीकरण एवं आधुनिकीकरण) और प्रवीण गर्ग, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने क्रमश: हिंदी और अंग्रेज़ी में प्रस्तावना पढ़ी, जिसका अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अनुसरण किया। इसी प्रकार, एनटीपीसी केंद्रीय व्यापार जिला भवन में, श्रीमती संगीता दाश, महाप्रबंधक (योजना एवं प्रणाली) और श्री पलाथोटी सुब्बाराजू, महाप्रबंधक (एकीकृत साझा सेवा केंद्र – संविदा एवं सामग्री) ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रस्तावना का वाचन किया, जिसका अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से अनुसरण किया।
एनटीपीसी ने बताया कि इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारतीय संविधान के योगदान पर प्रकाश डाला और साथ ही एक विकसित भारत के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने में इसके मार्गदर्शक की भूमिका को रेखांकित किया।



