छत्तीसगढ़

8 ट्रैफिक निरीक्षकों के बदले गए थाने

रायपुर, 27 नवंबर।राजधानी की ट्रैफिक पुलिस के आठ निरीक्षकों केतबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को पचपेड़ीनाका से फाफाडीह यातायात थाना भेजा गया है। वहीं यातायात मुख्यालय में पदस्थ रहे निरीक्षक मालिक राम केंवट को भाठागांव यातायात थाना नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी यातायात थाना भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका यातायात थाना, जबकि निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी यातायात थाना भेजा गया है।

दो निरीक्षक अमित पद्मशाली को पंडरी यातायात थाना से हटाकर यातायात मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज साहू को कालीबाड़ी यातायात थाना से यातायात मुख्यालय के आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button