छत्तीसगढ़

लेखन, रचनात्मकता और विचार साझा करने का मंच बनी सतप्रिया की पहल

संस्था अध्ययन ने मनायी पहली वर्षगांठ, न्यूजलेटर शुरू

रायपुर, 27 नवंबर। रायपुर के ओपन राइटिंग और साहित्यिक समुदाय अध्ययन ने बताया कि 22 नवंबर को अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। यह अवसर 2 नवंबर 2025 को समुदाय की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सतप्रिया कौर द्वारा शुरू की गई इस पहल की शुरुआत एक छोटे-से विचार के रूप में हुई थी, जो आज लोगों के एक ऐसे साझा मंच में बदल चुकी है, जहां वे एक साथ आकर लेखन को समझते हैं, रचनात्मकता को तलाशते हैं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

संस्था ने बताया कि रायपुर में आयोजित होने वाले इसके नि:शुल्क साप्ताहिक सत्रों में कविता, साहित्य, कहानी कहने से लेकर संगीत, कला और रोजमर्रा के अनुभवों तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाती है। यह मंच हर पृष्ठभूमि के लोगों का स्वागत करता है, फिर चाहे वे स्वयं को लेखक मानते हों या नहीं। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर देना, अलग-अलग दृष्टिकोणों को साझा करना और शब्दों के माध्यम से आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इस वर्षगांठ समारोह के अवसर पर द पीपल पोस्ट (The Peepal Post) नामक न्यूज़लेटर का भी शुभारंभ किया गया।

संस्था ने बताया कि सतप्रिया कौर और वाई. जाह्नवी द्वारा शुरू किया गया यह न्यूज़लेटर अध्ययन समुदाय का ही एक विस्तार है। इसका उद्देश्य समुदाय की जिज्ञासा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की भावना को साप्ताहिक मुलाकातों से आगे ले जाकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button