छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सूखे नशे पर प्रहार लगातार, अब पकड़ाया 2 करोड़ 80 लाख का गांजा, इस तरह छिपाकर ले जा रहे थे दो तस्कर

महासमुंद। जिला पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 स्थित रेहटीखोल चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर महाराष्ट्र पासिंग आयशर माजदा वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन के डाले में कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों से गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 35 किलो गांजा रखा गया था। पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले दो आरोपियों, अजय रविन्द्र पवार और स्वराज महाजन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गांजा ओडिशा के बरहामपुर से महाराष्ट्र के जलगांव ले जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई में गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। मामले में सिंघोड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

सुनीता सिंह

एक जिम्मेदार और परिवार-केंद्रित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जीवन में अनुशासन और ईमानदारी को सबसे ऊपर रखा है। पढ़ाई और घर संभालने के साथ-साथ समाज के छोटे कामों में भी रुचि रखती हैं। उन्हें बच्चों से बात करना, त्योहारों की तैयारी और घर की पुरानी यादें संजोना अच्छा लगता है। उनकी भाषा सरल है और सोच स्पष्ट।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button