छत्तीसगढ़

CG CRIME : इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख रुपए

रायगढ़, 07 अक्टूबर । पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रोफेसर को चाकू दिखाकर अगवा किया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद मोबाइल, पासवर्ड और UPI से जुड़ी जानकारी हासिल कर उनके खाते से करीब 1 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर रोज की तरह इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान चार आरोपियों ने मिलकर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए चाकू दिखाया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके मोबाइल और UPI की जानकारी लेकर जबरन रकम ट्रांसफर कराई गई। पंडरीपानी से सकुशल कराया रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। उन्हें सुरक्षित पुलिस के कब्जे में लाया गया।

चार आरोपियों ने मिलकर रची थी साजिश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए चार आरोपियों ने मिलकर अपहरण और UPI के जरिए रकम हड़पने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने प्रोफेसर से चाकू की नोक पर मोबाइल, पासवर्ड और UPI संबंधी जानकारी हासिल की और इसके बाद करीब एक लाख रुपये एक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए।

ट्रांसफर की गई पूरी रकम सुरक्षित पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाते में ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित करा लिया है। मामले में एक आरोपी सुनील सारथी पुलिस की हिरासत में है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ अपहरण के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

सुनीता सिंह

एक जिम्मेदार और परिवार-केंद्रित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जीवन में अनुशासन और ईमानदारी को सबसे ऊपर रखा है। पढ़ाई और घर संभालने के साथ-साथ समाज के छोटे कामों में भी रुचि रखती हैं। उन्हें बच्चों से बात करना, त्योहारों की तैयारी और घर की पुरानी यादें संजोना अच्छा लगता है। उनकी भाषा सरल है और सोच स्पष्ट।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button