छत्तीसगढ़

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई की सैन्य कमांडरों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने ईरानी सशस्त्र बलों के कमांडरों के साथ बैठक की.

इस दौरान उन्होंने कमांडरों को दुश्मन की किसी भी तरह की धमकी का जवाब तुरंत और बिना किसी भौगोलिक सीमा के देने का निर्देश दिया है.

वेबसाइट पर प्रकाशित बयान के मुताबिक, उन्होंने सैन्य ठिकानों की सूची को भी अपडेट करने का निर्देश दिया, ताकि अमेरिका और इसराइल की सैन्य और ग़ैर-सैन्य संपत्तियां ईरानी सेना के निशाने पर आ सकें.

इसके अलावा, ईरान के सर्वोच्च नेता के हवाले से कहा गया है कि किसी भी नए सैन्य या आतंकवादी हमले की स्थिति में ईरान ही संघर्ष ख़त्म करने का समय और शर्तें तय करेगा.

बताया गया है कि इस बैठक में सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही, सेना के कमांडर-इन-चीफ़ मेजर जनरल अमीर हातमी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर-इन-चीफ़ मेजर जनरल अहमद वहीदी मौजूद थे.

ईरान के सर्वोच्च नेता की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई को अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. और न ही उनकी कोई तस्वीर या वीडियो जारी किया गया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button