परमिट शुल्क में 2 हजार फीसदी की वृद्धि,700 टैक्सी एयरपोर्ट रोड पर खड़ा कर दिया है ड्राइवरों ने

रायपुर, 5 नवंबर। परमिट शुल्क में बेतहाशा वृद्धि के विरोध मेंशहर के सभी टैक्सी चालकों ने एयरपोर्ट रोड पर अपनी अपनी कारें ,एमयूबी और अन्य यूवी वाहन खड़ी कर दी है। करीब 700 से अधिक क ट्रैक्सियां खड़ी हो गई हैं।
टैक्सी यूनियन के नेता रोहित चंद्राकर के मुताबिक परिवहन विभाग ने 4 माह के टैक्सी परमिट के लिए नवंबर से शुल्क में 2000 फीसदी बढ़ा दिया है। अब तक 250 रूपए का फीस लिया जाता रहा है उसे बढ़ाकर 5400 रूपए कर दिया है। इस वृद्धि ने बड़े टैक्सी आपरेटर्स को तो नुकसान नहीं होगा लेकिन लोन लेकर स्वयं की टैक्सी चला रहे ड्राइवरों की रोजी रोटी पर बड़ा असर पड़ेगा। यह वृद्धि किस नीति नियम के तहत की गई समझ से परे है। इतना ही नहीं राजपत्र में यह शुल्क 300 रूपए प्रति सप्ताह अधिसूचित है।परिवहन विभाग ने इस वृद्धि की पूर्व सूचना भी नहीं दी है। वहीं विभाग के लोगों का कहना है कि त्रुटिवश यह वृद्धि हो गई है। चंद्राकर ने बताया कि यूनियन ने 3 नवंबर को पत्रकार वार्ता में कह दिया था कि वृद्धि वापस न होने पर 5 नवंबर से सभी टैक्सियां खड़ी कर दी जाएंगी। इसी के अनुसार यह विरोध किया जा रहा है।



