छत्तीसगढ़

एडवोकेट जनरल कार्यालय के तीन सरकारी अधिवक्ताओं का इस्तीफा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल कार्यालय में तीन कानून अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें डिप्टी एडवोकेट जनरल डॉ. सौरभ कुमार पांडेय, गवर्नमेंट एडवोकेट शैलजा शुक्ला और डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट नितांश जायसवाल शामिल हैं।

एडवोकेट जनरल कार्यालय ने तीनों अधिकारियों के इस्तीफे जरूरी कार्रवाई के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिए हैं।

डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने निजी कारणों से पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने साफ किया है कि डिप्टी एडवोकेट जनरल का पद छोड़ने के बावजूद वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अदालतों में पैरवी पहले की तरह जारी रखेंगे।

शैलजा शुक्ला ने अपने इस्तीफे में पद छोड़ने का फैसला तो बताया है लेकिन इसकी कोई वजह नहीं बताई। नितांश जायसवाल ने भी निजी परिस्थितियों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का अनुरोध किया है।

तीन अधिवक्ताओं के एक साथ इस्तीफे से एडवोकेट जनरल कार्यालय में बदलाव की स्थिति बन गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button